*दिव्य रामकथा भावोत्सव का शुभारंभ!*

)मुलताई:—सैय्यद हमीद अली. बैतूल अब तक)

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में, नगर के नेहरू वार्ड नागदेव मंदिर के प्रांगण में, दिव्य राम कथा भावोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इस आयोजन मुख्य रूप से डॉक्टर विश्वामित्र शरण श्रीधाम गोवर्धन,नगर में उपस्थित हुए हैं।

जिनके मुखारविंद से दिव्या राम कथा का वाचन किया जाएगा,जो आज से प्रारंभ हो रहा है। यह आयोजन आज दिनांक 22 जनवरी सोमवार 2024 से प्रारंभ होकर, 29 जनवरी 2024 तक निरंतर चलता रहेगा। जिसमें श्री धाम गोवर्धन से पधारे, डॉक्टर विश्वामित्र शरण, भगवान श्री राम की एक से बढ़कर एक, लिलाओ को श्रद्धालु तक पहुंचाएंगे। कथा का समय प्रतिदिन, दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक, तथा रात्रि में 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक रखा गया है।

अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में, नगर की शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा यह कार्यक्रम , आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से, समय का ध्यान रखते हुए ,भारी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। श्री राम कथा आयोजन से पहले नगर में ताप्ती तट स्थित, श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना कर,एक शोभा यात्रा ताप्ती परिक्रमा करते हुए निकल गई । जिसमें समस्त श्रद्धालुओं के साथ, भाव प्रवाहक, डॉक्टर विश्व मित्र शरण, श्री धाम गोवर्धन वाले, जो की श्री राम कथा का वाचन करेंगे, वे मुख्य रूप से उपस्थित थे । रैली नगर की प्रमुख सड़कों से होते हुए, कथा वाचन स्थल ,नेहरू वार्ड नागदेव मंदिर के पास , चयनित स्थान पर पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद कथा स्थल पर, डॉक्टर विश्वामित्र शरण, श्रीधाम गोवर्धन वालों के मुखारविंद से, श्री राम दिव्य कथा का वाचन किया गया। गौर तलब है कि, दिव्य राम कथा आयोजन में,नगर में पधारे, भाव प्रवाहक, डॉक्टर विश्वामित्र शरण ,श्रीधाम गोवर्धन वाले, इसके पूर्व में भी नगर में, श्री ताप्ती कथा महोत्सव में नगर में पधार चुके हैं, परंतु इस बार दिव्य राम कथा के आयोजन में वे पुनः पधारे हैं। आयोजक समिति, शिव भक्त महिला मंडल एवं समस्त नगर वासी ने, जानकारी में बताया कि, अयोध्या में भगवान श्री राम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में, यह दिव्य राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो सतत 8 दिनों तक चलेगा।

Satish Naik

Editor in Chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *