(सतीश कुमार नाईक एडिटर इन चीफ)
हरदा जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को खिरकिया, ग्राम बेसवा, पहटकला, सिरकंबा, मसनगांव, खमलाय, बारंगी, आमाखाल और गोमगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम खिरकिया व सिराली में तिरंगा रैली व मैराथन आयोजित हुई।
रैली के संपन्न होने पर उपस्थित नागरिकों को तिरंगा अभियान संबंधी शपथ दिलाई गई। ग्राम रहटा खुर्द में रंगोली, मेहंदी, व्यंजन और तिरंगा थाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसके अलावा ग्राम बेसवा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्राम पहटकला में वाहन रैली व शपथ ग्रहण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
ग्राम सिरकंबा के आंगनवाड़ी केंद्र में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा ग्राम मसनगांव, खमलाय, बारंगी, आमाखाल और गोमगांव में भी तिरंगा रैली और रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्राम टेमलावाडी में मानव श्रृंखला बनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को तिरंगा अभियान संबंधी शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार जिले के ग्राम बागरुल में तिरंगा रैली व मोरगढ़ी में मानव श्रृंखला आयोजित की गई।